नींद में चलकर बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, अपने घर से 160 किलोमीटर दूर पहुंच गया ये लड़का |

Hindi News: नींद में चलकर बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, अपने घर से 160 किलोमीटर दूर पहुंच गया ये लड़का |

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार 6 अप्रैल 1987 को अमेरिका के एक लड़के के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसे वो अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएगा | लड़के का नाम माइकल डिक्सन (Michael Dixon) है जिसका जन्म 1976 में हुआ था | माइकल एक आम बच्चे की तरह ही था पर उसकी नींद में चलने की बीमारी ने उसको Guiness World Record बनवा दिया |

160 किलोमीटर दूर कैसे पहुंचा लड़का

दरअसल हुआ ये की माइकल, अमेरिका के इलिनॉइस (Danville, Illinois) में रहता था, वो रात को अपने बिस्तर पर सोया था पर उसके नींद में चलने के डिसऑर्डर की वजह से वो अपने बिस्तर से उठकर चलने लगा और चलते चलते वह एक मालगाड़ी में चढ़ गया | मालगाड़ी उसके घर से 160km दूर जाकर रुकी, माइकल वही जाकर उतर गया | वह अपने घर से 160 किलोमीटर दूर अमेरिका के इंडियाना में पेरू (Peru, Indiana) शहर में बनी पटरियों पर टहलता मिला| उसको अंदाज़ा नही था वो यहाँ कैसे आ गया |

Arti : Laxmi Ji Ki Arti | माता लक्ष्मी जी की आरती | Mata Laxmi Ki Arti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *