दुनिया की सबसे बूढ़ी मुर्गी, गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज है नाम | Hindi News | News Temple

Hindi News : दुनिया की सबसे बूढ़ी मुर्गी, गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज है नाम |

दुनिया की सबसे बूढ़ी मुर्गी : पीनट मुर्गी ने इस साल की शुरुआत में 20 साल और 272 दिन की उम्र तक पहुंचने के बाद सबसे बुजुर्ग जीवित जानवर का रिकॉर्ड बनाया है, यही कारण है कि मुर्गी का नाम अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। 

 

मुर्गियां हम सबने जरुर देखी या उनके बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी दुनिया की सबसे बूढ़ी मुर्गी के बारे में सुना है। दुनिया की सबसे बूढ़ी मुर्गी का नाम ‘पीनट’ है, जिसने हाल ही में अपना 21वां बर्थडे मनाया है। पीनट ने साल की शुरुआत में 20 साल और 272 दिन की उम्र तक पहुंचने के बाद अपनी तरह के सबसे बुजुर्ग जीवित जानवर का रिकॉर्ड बनाया है | यही कारण है कि मुर्गी का नाम अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीनट की ऑनर का नाम मार्सी पार्कर डार्विन है। जिन्होंने एक पोस्ट के जरिए यह बताया कि ‘एक औसत मुर्गी 5 से 8 साल तक जीवित रहती है, इसलिए यह पीनट के लिए काफी बड़ा अचीवमेंट है।’ उन्होनें बताया कि पीनट ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया है। वह बढ़ती उम्र के बावजूद भी अभी काफी अच्छी दिखती है।

मार्सी पार्कर ने यह बताया कि पीनट को सुबह Blueberry Yogurt नहीं मिलता है, तो वह मुझे उसे देने को लेकर आवाज लगाती है। वह एकदम Healthy है। वह लग्जरी लाइफ जीती है, लेकिन शुरू में उसका जीवन ऐसा बिल्कुल नहीं था। अंडे सेने से पहले ही उसकी मां मुर्गा ने उसे छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि पीनट मुर्गी अभी भी उसी लिविंग रूम में रहती है, जहां डार्विन के अन्य जानवर जैसे बिल्ली और कुत्ते मौजूद रहते हैं।

डार्विन ने कहा कि इन लोगों ने पीनट को काफी बार बाहर रखने की कोशिश की लेकिन वह बार-बार घर के अंदर आ जाती है। पीनट मुर्गी को डार्विन की गोद में बैठना बहुत ज्यादा पसंद है। यहां तक कि वह उसके साथ टीवी भी देखती है। पीनट रिकॉर्ड में दर्ज सबसे उम्रदराज मुर्गे मफी से केवल 2 साल ही छोटी है, जिसकी 2011 में मृत्यु के समय वह 23 साल और 152 दिन का था।

यह भी पढ़ें Hindi News : इस दुकान पर मिलती है, हर वैरायटी की साड़ी, 100 साल पुराने डिजाईन भी है उपलब्ध |

Hindi News : Krishna Janmashtami | कृष्ण जन्माष्टमी 2023 सरल कृष्ण पूजा विधि और विशेष उपाय |

News Temple : न्यूज़ की जानकारी का स्वर्ग। न्यूज़ टेम्पल पर आप नवीनतम खबरें, गहरा विचार और सोचने के लिए लायक लेख पढ़ सकते हैं। हमारा मिशन है निष्पक्ष रिपोर्टिंग और विभिन्न दृष्टिकोणों के माध्यम से दुनिया को बतलाना। हमारे साथ जुड़ें: News Temple और समाचारों की दुनिया में कदम रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *