दुनिया की एक ऐसी जगह जहाँ हजारों किलोमीटर तक पसरा है सन्नाटा |

Hindi News: दुनिया की एक ऐसी जगह, जहाँ हजारों किलोमीटर तक पसरा है सन्नाटा |

शांति और सुकून की तलाश में लोगों की नजरें अक्सर ऐसी जगहों पर जाती हैं जहां से शोरगुल दूर हो। इस तलाश में हम एक ऐसी जगह की कल्पना करते है, जहां सिर्फ़ शांति हो। लेकिन क्या यह सन्नाटा ज्यादा समय तक बर्दाश्त हो सकता है?

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति का महत्व हम सभी अच्छे से जानते हैं।  हम सभी का यह सपना होता है कि हम किसी ऐसी जगह पर जा सकें जहां हम जब चाहें, वहां जाकर शांति की छाया में आराम कर सकें |

दक्षिणी समुंदर की गहराई में बसा एक छोटा सा द्वीप है, त्रिस्तां दा कुन्हा, वास्तविकता में यह एक स्वर्ग है।

त्रिस्तां दा कुन्हा क्षेत्रफल में केवल 11 किलोमीटर लम्बा है,  इस अद्वितीय स्थल को आइलैंड की वेबसाइट ने “सेवेन सीज़ का एडिनबर्ग” नाम दिया है। यहाँ पहुंचने के लिए आइलैंड काउंसिल की मंजूरी की आवश्यकता होती है और इसके लिए कोई सीधा हवाई या सड़क मार्ग नहीं है। यात्रियों को केपटाउन से नाव का सहारा लेना होता है ताकि वो इस अद्वितीय स्वर्ग में पहुंच सके।  इस यात्रा में एक हफ्ते का समय लगता है, इस कठिन मार्ग का सफर अपने आप में एक अनुभवदय है।

 

त्रिस्तां दा कुन्हा (Tristan da Cunha) को पहली बार साल 1506 में त्रिस्ताओ दा कुन्हा नाम के पुर्तगाली यात्री ने ढूंढा था | उसी के नाम पर द्वीप का नामकरण किया गया था|

 

Motivational Hindi Stories: जज्बे की दिलचस्प कहानी, मुंह से 80 किलो वजन उठाकर बनाया नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *