5 साल की उम्र से इक्ट्ठी कर रहा है डॉल्स को यह शख्स

Hindi News: 5 साल की उम्र से इक्ट्ठी कर रहा है डॉल्स को यह शख्स

दुनिया में अनेक लोग हैं, जिनकी विभिन्न चीजों में रुचि होती है। किसी को महंगी वस्तुओं का शौक होता है, जबकि किसी को सस्ती वस्तुओं का शौक होता है। कई लोग वस्त्र, खिलौने, या अन्य चीजों का संग्रह करते हैं। यह बिल्कुल स्वाभाविक है। उदाहरण स्वरूप, लड़कों को वाहन, बाइक या कार का शौक होता है, वहीं लड़कियों को मेकअप, फैशन आदि का शौक होता है। लेकिन आपको आश्चर्य होगा कि दुनिया में एक ऐसा व्यक्ति है जिसे बचपन से ही डॉल्स को इकट्ठा करने का शौक है। इसके कारण वह कई बार हंसी-मजाक का शिकार भी हुआ है।

इस व्यक्ति का नाम डुआने एजे है, जिसने पांच साल की उम्र से ही लड़कियों के खेलने के चीजों के संग्रह करने का शौक पाल लिया था। उन्होंने अब तक 200 गुड़िया कलेक्ट कर ली हैं। डुआने के मुताबिक, जब वे पांच साल के थे, तो उन्होंने पहली बार डॉल देखी और वह उसकी तरफ आकर्षित हो गए थे । इसके बाद, उन्होंने डॉल्स को संग्रह करने की शुरुआत कर दी।

मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, डुआने ई-बे वेबसाइट के माध्यम से डॉल्स खरीदते हैं। वे फिर उन डॉल्स को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके 38,000 फॉलोअर्स के साथ साझा करते है। डुआने बताते हैं कि उनकी इस रुचि के कारण वे स्कूल के दिनों में कई बार मजाक का शिकार होते थे। जब भी उनके घर पर त्योहार मनाया जाता था, तो लोग उन्हें डॉल्स ही गिफ्ट करते थे। ऐसा था कि डुआने को डॉल्स इतनी अधिक पसंद थी कि वे उन्हें स्कूल में भी साथ ले जाते थे  |

Ajab Gajab News: अजगर ने जिन्दा निगल लिया एक किसान को, पेट फाड़ के निकली लाश |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *