हर साल नावों से धकेलना पड़ता है तैरते हुए इस Chippewa द्वीप को, आखिर क्यों |

Hindi News : हर साल नावों से धकेलना पड़ता है तैरते हुए इस Chippewa द्वीप को, आखिर क्यों |

अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन में ‘Chippewa’ नाम की एक झील है | जिस में एक तैरता हुआ ‘द्वीप’ पाया जाता है, यह द्वीप सिर्फ 40 एकड़ में फैला हुआ है, जिसकी सतह काफी दलदली है| यही वजह है कि इस द्वीप को ‘Chippewa Flowage floating bog’ भी कहा जाता है| अपने आप में यूनिक यह ‘द्वीप’ कभी-कभी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है, इस द्वीप को हर साल नावो से धकेलना पड़ता है |

ओडिटी सेंट्रल कॉल की रिपोर्ट के मुताबिक, Chippewa झील पर एक महत्वपूर्ण पुल बना हुआ है | यह पुल झील के पूर्वी और पश्चिमी किनारों को जोड़ने के लिए एकमात्र रास्ता है | कभी-कभी यह पुल इस तैरते हुए द्वीप के कारण ठहर जाता है, जिससे उस पुल से होने वाली लोगों का आना जाना बंध हो जाता है | साथ ही स्थानीय नाव चालकों को भी पुल तक पहुंचने में  बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है,  इसी कारणवश उनको हर साल इस द्वीप को नावों से धकेलना पड़ता है |

लगभग हर साल दर्जनों स्थानीय नाव चालक मिलकर इस द्वीप को पूर्व और पश्चिमी किनारो को जोड़ने वाले पुल से दूर धकेलते हैं | एक स्थानीय शख्स ने Northern News Nau को बताया कि यह लगभग हर साल होता है, इसके लिए सभी लोगों के प्रयतन की जरूत होती है और तब जाकर इस तैरते हुए द्वीप को पुल से दूर हटाया जाता है |

हालांकि यह द्वीप हमेशा तैरता नहीं दिखता, चिप्पेवा फ्लोएज वेबसाइट के मुताबिक, इस अनोखे द्वीप पर कई पेड़ लगे हैं। जब मजबूत हवाएं चलती हैं, तो ये पेड़ जहाज की तरह काम करते हैं, जिसके कारण द्वीप तैरने लगता है। हालांकि जब भी ऐसा होता है, तो यह आवाजाही वाले पुल को बाधित कर देता है, जो लोगों के लिए एक समस्या बन जाता है। इस द्वीप को हटाने के लिए नावों का इस्तेमाल करने के अलावा कोई और तरीका नहीं है। पिछले साल, इस तैरते द्वीप को पुल से दूर धकेलने के लिए 25 नावों का उपयोग किया गया था।

Om Jai Jagdish Hare दुनियाँ में सबसे ज्यादा लोकप्रिय आरती ओम जय जगदीश हरे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *