दुनिया के सबसे महंगे अंगूर, एक गुच्छे की कीमत जानकर दंग रह जाओगे आप |

Hindi News: दुनिया के सबसे महंगे अंगूर, एक गुच्छे की कीमत जानकर दंग रह जाओगे आप |

डॉक्टर्स अक्सर हमको फल खाने की सलाह देते हैं, पर लोग अपनी हैसियत के हिसाब से फलों पर पैसे खर्च करते है, सेब जैसे फल साल भर इतने महंगे रहते हैं कि लोग उन्हें खाने से बचते रहते हैं, अंगूर आदि जैसे फलों को अक्सर लोग खरीद लेते हैं क्योंकि वो हमारे बजट में मिलते हैं, पर ये हमारा भ्रम है कि अंगूर सस्ते मिलते हैं, क्योंकि दुनिया में एक ऐसा भी अंगूर भी मौजूद है जिसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे, ये इतना महंगा होता है कि एक गुच्छे की कीमत में आप अपने लिए एक सोने की अंगूठी भी खरीद सकते हैं |

हम बात कर रहे हैं जापान देश में मिलने वाले अंगूर रूबी रोमन की, इस अंगूर का साइज आम अंगूर की तुलना में काफी बड़ा होता है, इसका स्वाद भी लाजवाब होता है और रंग भी आम अंगूरों से अलग दिखता है, इस अंगूर की फसल जुलाई में शुरू होती है और जापानी त्योहार ऑचुगेन तक ये बाजार में आ जाता है, इस त्योहार में लोग एक दूसरे को तोहफे देते हैं |

रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2020 में इस रूबी रोमन अंगूर का एक गुच्छा तक़रीबन 10 लाख रुपये में बिका था, Financial Express  के अनुसार प्रत्येक अंगूर 30 हजार रुपयों तक का होता है, आपको ये बता दें कि रूबी रोमन अंगूरों को Iwate Prefecture में उगाया जाता है |

 

Educational News : एसएससी ने जारी किया शेड्यूल, 25 अक्टूबर से शुरू होगी CGL परीक्षा, 2 नवंबर को होगा CHSL एग्जाम |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *