Hindi News : सिर्फ चॉक को खाकर जिंदा है ये औरत

Hindi News : सिर्फ चॉक को खाकर जिंदा है ये औरत

आम तौर पर खाने के शौकीनो को दो भागों में बांटा गया है, पहला शाकाहारी, जो फल और सब्जियां खाना ज्यादा पसंद करते हैं, और दूसरा मांसाहारी लोग, जो चिकन, मटन, मछली, बीफ और समुद्री भोजन खाना अधिक पसंद करते हैं | लेकिन ये बुजुर्ग औरत सभी के लिए चर्चा का विषय है क्योंकि उसके गांव के लोग कशमकश में हैं कि इस बुजुर्ग महिला को किस श्रेणी में रखा जाए |

तेलंगाना के राजन्ना सिरिसिला जिले के मुस्ताबाद मंडल के बदनाकल गांव की यह एक बुजुर्ग महिला मल्लव्वा पिछले 15 से अधिक वर्षों से नियमित भोजन के बजाय चॉक के टुकड़े खाती हैं, इसको देखकर आसपास के सभी लोग हैरान हैं |

इस महिला के जीवन में ये चेंज 15 साल पहले आया जब वह अपने खेत पर काम करने के बाद खाना खाने के लिए अपने घर लौट रही थी | उसने खाने का सामान अपनी प्लेट में रखा ही था और जैसे ही वह खाना खाने वाली थी तो उसे अपनी प्लेट में बहुत सारे कीड़े दिखाई देने लगे और उसने खाना को छोड़ दिया, इसके बाद वो खाली पेट ही सो गई थी |

यही अनुभव उसे फिर से हुआ और जब उसने अपना नियमित भोजन करने की कोशिश की तो उसे फिर से भोजन की प्लेट कीड़ों से भरी दिखाई दी | उसने तब से खाना छोड़ दिया, इसके बाद उसे चॉक के टुकड़े मिले और उसने उन टुकड़ों से अपनी भूख मिटाई जिनमें कैल्शियम, कार्बन और ऑक्सीजन होता है फिर उसने कुएं से पानी निकाला और पी गयी, तब से वह आज तक इसी तरह अपना पेट भरती है |

डॉक्टर भी यह देखकर हैरान हैं और उनकी राय में यह बहुत ही अजीब चीज है | उन्होंने पहले ऐसे मामले नहीं देखा है |वह महिला केवल चॉक के सहारे जीवित रह रही है, ये निश्चित रूप से एक चमत्कार है |

 

Om Jai Jagdish Hare : दुनियाँ में सबसे ज्यादा लोकप्रिय आरती ओम जय जगदीश हरे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *