महिला के दिमाग में मिला सांपों में पाए जाने वाला जिंदा कीड़ा, डॉक्टर भी रह गए दंग |

Hindi News : महिला के दिमाग में मिला सांपों में पाए जाने वाला जिंदा कीड़ा, डॉक्टर भी रह गए दंग |

दक्षिण-पूर्वी New South Wales की 64 साल की महिला काफी दिनों से पेट दर्द, दस्त, लगातार सूखी खांसी, बुखार और रात को पसीना आने की समस्या से परेशान थी। जब महिला की जांच हुई तो उसके दिमाग के अंदर जिंदा कीड़ा देखकर डॉक्टर हैरान भी हो गए। महिला की हालत फिलहाल बेहतर बताई जाती है। 

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के दिमाग के अंदर जिंदा कीड़ा पाया गया है। इस तरह का कीड़ा आमतौर पर अजगर या अन्य दूसरे सांपों में पाया जाता है। डॉक्टरों के अनुसार इंसान के दिमाग में इस तरह का पैरासाइट दुनिया में पहली बार मिला है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पूर्वी न्यू साउथ वेल्स की 64 साल की एक औरत काफी दिन से पेट दर्द, दस्त, लगातार सूखी खांसी, बुखार और रात को पसीना आने की समस्या से जूझ रही थी। उसे जनवरी 2021 में अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

महिला में पिछले साल डिप्रेशन और भूलने की बीमारी के लक्षण भी दिखने लगे थे। उसे Canberra अस्पताल रैफर किया गया था। हाल ही में उसके दिमाग के MIR स्कैन के बाद सर्जरी का फैसला किया गया। डॉक्टर सर्जरी के दौरान उसके दिमाग के अंदर जिंदा कीड़ा देखकर दंग रह गए। महिला की हालत फिलहाल बेहतर बताई जा रही है।

Canberra अस्पताल के संक्रामक रोग चिकित्सक डॉ. संजय सेननायक ने कहा, कोई आसानी से यकीन नहीं करेगा कि महिला के दिमाग में एक जिंदा कीड़ा मौजूद था। न्यूरोसर्जन डॉ. हरि प्रिया बांदी के अनुसार यह तीन इंच लंबा, चमकीले लाल रंग का कीड़ा था। प्रयोगशाला में जांच के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि यह Parasite RoundWorm था। महिला एक झील के पास रहती है, जहां कार्पेट अजगर काफी ज्यादा पाए जाते हैं।

डॉक्टर अब इस उलझन को सुलझाने में जुटे हैं कि सांपों में पाए जाने वाला कीड़ा उस औरत के शरीर के अन्दर कैसे पहुंचा। कुछ डॉक्टरों का यह मानना है कि पालक जैसी किसी खाने की चीज पर कीड़े के अंडे आ गए होंगे, जिसे उस औरत ने खाया होगा। वह औरत पालक की खेती करती थी। उसके अजगर के संपर्क में आने का कोई सबूत नही मिला है |

Om Jai Jagdish Hare : दुनियाँ में सबसे ज्यादा लोकप्रिय आरती ओम जय जगदीश हरे |

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *