इस कीड़े के 1 किलो जहर से खरीद सकते हो आप 20 किलो सोना |

Hindi News : इस कीड़े के 1 किलो जहर से खरीद सकते हो आप 20 किलो सोना |

काफी बार जो चीज़ें हम सामने देखते हैं, वो वास्तविक वैसी नहीं होती हैं, आपने वो कहावत तो सुनी होगी कि जितना रिस्क लोगे, उतना ही फायदा होगा | अगर अब भी आपको इस पर यकीन नहीं हैं तो चलिए हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताते हैं, जिसे देखकर ही आप भाग जाते हैं, लेकिन अगर ज़रा सी हिम्मत दिखा दें तो ये आपको 85 करोड़ रुपये का मालिक बना देगा | आज हम एक ऐसे जीव के बारे में बताएंगे, जिसका जहर आपको करोड़पति बना सकता है, जिस ज़हर से इंसान बचता है, वो अगर हाथ लग जाए तो समझिए आपकी करोड़ों की लॉटरी लग गई |

हम जिस जीव की बात कर रहे हैं, वो कोई अफ्रीका या अमेजन के जंगलों में नहीं बल्कि आप ही घर के आसपास मिल सकता है, काफी बार तो इसके डंक का वक्त पर इलाज न मिले तो यह जानलेवा हो सकता है| यह खतरनाक जीव बिच्छू है, जिसके जहर की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 1 करोड़ डॉलर से भी अधिक है| बिच्छू का एक लीटर ज़हर $10,302,700 यानि भारतीय रुपए के अनुसार 85 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत में बिकता है |

एक बिच्छू से लगभग 2 मिलीलीटर जहर निकाला जाता है, सोचिए अगर एक बिच्छू का भी ज़हर आपके हाथ लग जाए तो आप लखपति बन सकते हैं | आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर बिच्छू का जहर किस काम में आता होगा, जो यह इतना महंगा खरीदा जाता है, आपको यह बता दें कि एंटी वेनोम बनाने के अलावा ऑस्टियोअर्थराइटिस, इरीटेबल बोवल सिंड्रोम और माइएस्थेनिया ग्रेविस के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है, लैब में पाउडर फॉर्म में बदलकर इसे बेचा जाता है |

Educational News : Chandrayaan-3 को चंद्रमा पे क्यों भेजा गया? समझिए विस्तार में |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *