Hindi News : 111 साल तक जी गया ये व्यक्ति, अपने बर्थडे पर बताया लंबी उम्र का राज |

Hindi News : 111 साल तक जी गया ये व्यक्ति, अपने बर्थडे पर बताया लंबी उम्र का राज |

इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो लंबी उम्र तक जीना नहीं चाहता होगा, हर कोई ये दुआ करता है कि वो स्वस्थ रहे और इतनी लंबी जिंदगी जी ले कि हर खास चीजों को पूरा कर ले | पर ये सब कुछ प्रकृति के हाथ में है, कोई दावे से नहीं कह सकता कि वो कितने साल जियेगा | हालांकि, जो लोग लम्बी उम्र जी लेते हैं, वो प्रेरणा देने वाले और इस बात की सीख देने वाले बन जाते हैं कि लंबी जिंदगी कैसे जी जाती है | ऐसा ही ब्रिटेन के एक शख्स ने 111वां जन्मदिन मनाने के बाद सबको बताया कि लंबी उम्र का राज क्या है |

बीबीसी न्यूज़ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शख्स का वीडियो साझा किया है जो 111 साल का है| इस शख्स को ब्रिटेन के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने का दर्जा प्राप्त है, रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का नाम John Tinniswood वो 26 अगस्त 1912 में लिवरपुल में पैदा हुए थे | हाल ही में उसने अपना 111वां जन्मदिन मनाया और लोगों को लंबी उम्र जीने का राज भी बताया है, उन्हें जन्मदिन पर किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने भी शुभ संदेश भेजे है |

एक शब्द में बता दिया लम्बी जिंदगी जीने का तरीका उन्होंने एक शब्द का जिक्र किया, जो उनके जीवन का मूल मंत्र है और वो इसी एक शब्द के भरोसे लम्बी जिंदगी जी पाने का दावा करते हैं, उन्होंने कहा कि लम्बी जिंदगी जीने का उनका मूल मंत्र है संयम या संतुलन | उन्होंने कहा कि इस शब्द का उपयोग इंसान को जिंदगी के हर वक़्त में करना चाहिए, अगर आप कुछ खा रहे हैं या पढ़ रहे हैं या फिर चल रहे है कुछ भी हो, आपको संतुलन बनाए रखना चाहिए |

Om Jai Jagdish Hare : दुनियाँ में सबसे ज्यादा लोकप्रिय आरती ओम जय जगदीश हरे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *