World Richest City दुनिया का ऐसा शहर जहा रहते है सिर्फ 58 लोग, सब के सब है करोड़पति |

Hindi News : दुनिया का ऐसा शहर जहा रहते है सिर्फ 58 लोग, सब के सब है करोड़पति |

World Richest City : आज हम आपको बताने जा रहे है अमेरिका के एक छोटे से शहर के बारे में जहां पर सबसे कम आबादी है। इतनी कम कि आप सोच भी नहीं सकते। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शहर में महज सौ लोग भी नहीं रहते हैं। लेकिन वहां का औसत घरेलू आय, यानी प्रत्येक घर की आमदनी लगभग करोड़ों में है।

World Richest City

कुछ महीनों पहले जॉन वाइज़ नाम के एक यूट्यूबर ने एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें वो जनवरी में अमेरिका की सबसे अलग-थलग काउंटी, लविंग काउंटी (Loving County) जगह पर गया था। जिसका शहर मेनटोन काफी अनोखा और निराला था। इसका वीडियो भी उन्होंने बनाया है। इस वीडियो में आपको अनोखे दृश्य देखने को मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेनटोन शहर 1931 में डेवलप हुआ था।

बता दें कि इस शहर में 1967 तक की आबादी करीब 42 थी। उस वक्त यहां पानी की कोई सुविधा नहीं थी। न ही बैंक था और न ही डॉक्टर, अस्पताल, अखबार, वकील, क्लब या कब्रिस्तान तक की सुविधा भी नहीं थी। अब पानी की तो यहां सुविधा हो चुकी है पर अन्य सुविधाओं से अभी भी ये शहर अछूता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि साल  2022 में मेनटोन शहर में पहला कैफे, स्टॉप कैफे खुला था। अब इस शहर में सिर्फ 58 लोग ही रहते हैं। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के मुताबिक, इसकी आबादी 58 है पर यूट्यूबर ने वीडियो में आबादी 64 बताई है। कई इमारतें खंडहर बन चुकी हैं जबकि कुछ जो अच्छी हालत में हैं, वो भी अभी खाली पड़ी हैं।

यह भी पढ़ें Hindi News : भारत की सबसे महंगी चाय, जानिए सिर्फ चांदनी रात को ही क्यों तोड़ी जाती है ?

Ganesh Ji Ki Arti : Shri Ganesh Ji Ki Aarti | श्री गणेश जी की आरती

 

News Temple : न्यूज़ की जानकारी का स्वर्ग। न्यूज़ टेम्पल पर आप नवीनतम खबरें, गहरा विचार और सोचने के लिए लायक लेख पढ़ सकते हैं। हमारा मिशन है निष्पक्ष रिपोर्टिंग और विभिन्न दृष्टिकोणों के माध्यम से दुनिया को बतलाना। हमारे साथ जुड़ें: News Temple और समाचारों की दुनिया में कदम रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *