TAAZA KHABAR : विश्व की ऐसी नदी जहां पानी नही बल्कि बहता है खून

 

 

TAAZA KHABAR : विश्व की ऐसी नदी जहां पानी नही बल्कि बहता है खून

Taaza Khabar Cusco River: इस दुनिया में एक ऐसी नदी भी पाई जाती है, जिसका पानी लाल रंग का होता है। इस नदी के रूप को देखकर लोग अक्सर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। इसके कारण, कुछ लोग इसे ‘रक्त नदी’ भी कहते हैं।

आपने आज तक कई ऐसी नदियों के बारे में सुना होगा जिनका पानी नीला, हरा या फिर धुंधला होता है। कुछ ऐसी नदियां भी हैं जिनका पानी काला रंग का होता है। जैसे कि यमुना नदी का पानी काला होता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसी नदी के बारे में सुना है जिसका पानी खून जैसा लाल हो? आज हम आपको एक ऐसी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका पानी लाल रंग का होता है।

कुस्को नदी, जिसका पानी लाल रंग का होता है, एक ऐसे स्थल से बहती है जो बलुआ पत्थरों से घिरा हुआ है। इन पत्थरों में लौह ऑक्साइड की मात्रा भरपूर होती है। जब बारिश होती है, तो ये लौह ऑक्साइड से भरी चट्टानें नदी के तल में बहने लगती हैं, जिससे नदी का पानी लाल या गुलाबी रंग का हो जाता है। यहां अधिक बारिश होने पर नदी का पानी लाल होता है, जबकि हल्की बारिश में वह गुलाबी रंग की तरह दिखता है।

कुस्को नदी में कई छोटी नदियां और धाराएँ मिलती हैं, जिसके कारण उसका पानी मटमैला हो जाता है।  यह नदी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है और दुनियाभर से लोग इसे देखने के लिए आते हैं।

 

Crazy News: अब बनेगी सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म “कराची टू नोएडा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *