Hindi News : 28 सालों तक मुर्दा बनकर गुजारनी पड़ी इस व्यक्ति को जिंदगी!

Hindi News : 28 सालों तक मुर्दा बनकर गुजारनी पड़ी इस व्यक्ति को जिंदगी!

मौत के बाद क्या होता है ये कोई भी नहीं जानता, जिन लोगों के रिश्तेदारों की मौत हो जाती है, वह उनकी मौत पर दुख जताते हैं पर मरने वालों के दुख-सुख का किसी को पता नहीं होता | हालांकि, ब्राजील के एक आदमी को ये पता है कि मौत के बाद क्या होता है, वो इसलिए क्योंकि इस शख्स ने 28 साल मुर्दा बनकर बिताए है | हैरानी तो इस बात की है कि वो व्यक्ति जिंदा था, स्वस्थ था, इसके बावजूद उसे मरा हुआ समझ लिया गया, उसकी इस दुखभरी कहानी के पीछे हकीक़त में उसकी पत्नी का हाथ था |

ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील के टोकैनटिन्स प्रांत में रहने वाले 71 साल के Manoel Marciano da Silva के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था | आधिकारिक तौर पर वो 28 सालों तक मरा हुआ था | सरकारी कागजों में उसकी मृत्यु 1995 में ही हो गई थी | इस बात का पता उसे साल 2012 में जाकर लगा था|

उस वक्त उसे चुनावों में वोटिंग करनी थी पर वोटिंग लिस्ट में उसके नाम के साथ मृत लिखा था इसलिए वो वोट नहीं डाल पाया| हालांकि, उस वक्त उन्होंने इस गलती पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और आम लोगो की तरह जिंदगी जिता रहा | पर समस्या तब खड़ी हुई जब दो साल पहले उन्हें पेंशन लेने में बहुत मुश्किल हुई, उसे मेडिकल इंश्योरेंस भी नहीं मिला, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो सरकारी कागजों में मर चुका था | जब उन्होंने इस समस्या की छानबीन की तो उन्हें पता चला कि वो साल 1995 में से ही मृत घोषित कर दिया गया है और ये सब कुछ उसकी पत्नी की वजह से हुआ है | उसकी पत्नी ने, साल 1995 में दो गवाहों के साथ मिलकर उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया था|

Manoel Marciano da Silva को इस बारे में कुछ भी नहीं पता कि आखिर उसकी पत्नी ने उसके साथ ये विश्वासघात क्यों किया| Manoel के बच्चों को लगता है कि उनकी मां, जो अनपढ़ थीं, उन्हें इन चीजों के बारे में पता ही नहीं था| उन्होंने शायद कभी गलती से अपने पति की मौत से जुड़े कागजों को भरवा दिया होगा| कागजों को सुधारने में Manoel को काफी समस्या हुई, उसे एक वकील भी करना पड़ा जिसके बाद 16 अगस्त को उसका डेथ सर्टिफिकेट रद्द कर दिया गया |

Om Jai Jagdish Hare : दुनियाँ में सबसे ज्यादा लोकप्रिय आरती ओम जय जगदीश हरे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *