भारत का सबसे भूतिया किला, यहाँ रात में जाने पर है प्रतिबंध |

Hindi News: भारत का सबसे भूतिया किला, यहाँ रात में जाने पर है प्रतिबंध |

भानगढ़ किला: राजस्थान का भानगढ़ का किला जिसे भारत की सबसे भूतिया जगह के रूप में जाना जाता है। यहाँ के लोगो का कहना हैं अगर सूर्यास्त के बाद अगर कोई गलती से इस किले में ठहर जाता है तो उस रात उसके साथ क्या होता है यह बताने वो कभी वापस नहीं आ पाता। 

भारत में आपने कई रहस्यमयी जगहों के बारे में सुना और देखा होगा। यहां ऐसे कई किले हैं, जिनकी खूबसूरती और वास्तुकला आपको अपनी और आकर्षित करती है। वहीं कुछ किले अपने अनसुलझे रहस्यों के चलते चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसा ही  एक किला है ‘भानगढ़ का किला’। जिसे भारत की सबसे भूतिया जगह के रूप में जाना जाता है। कहते हैं कि सूर्यास्त के बाद अगर कोई गलती से इस किले में ठहर जाता है तो उस रात उसके साथ क्या होता है यह बताने वो कभी वापस नहीं आ पाता।

कहान‍ियों के अनुसार, यह किला Paranormal Activity का केंद्र है। यहां अक्सर रात के समय में भूत-प्रेत घूमते हुए नजर आते हैं। कई बार बहुत तेज आवाज भी आती हैं। यही वजह है कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने रात को यहां जाना बैन कर रखा है। सूर्यास्त के बाद किले में जाना बहुत बहादुरी और बड़ी बेवकूफी का काम है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने कई बार औरत के चिल्लाने, चूड़ियां तोड़ने और रोने की बहुत अजीब आवाजें सुनी हैं। दिन के समय में भी किले में जाने वाले लोगों ने बताया है कि उन्हें ऐसा लगता था कि उनका पीछा किया जा रहा है। किसी किसी को तो थप्पड़ पड़ना भी महसूस हुआ है। यही वजह है कि सूर्यास्त के तुरंत बाद किले के दरवाजों को बंद कर दिया जाता है । सूर्यास्त के बाद किले के अन्दर जाने की अनुमति किसी को नहीं है। हालांकि, वैज्ञानिक इस बात को बिल्कुल नहीं मानते। उनके अनुसार, किले में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आता ये सिर्फ लोगों को भ्रम होता है |

 

Arti : Santoshi Mata Ki Arti | संतोषी माता की आरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *