दुनिया का एक अनोखा द्वीप जहाँ से भविष्य में जा सकते है इंसान |

Hindi News: दुनिया का एक अनोखा द्वीप जहाँ से भविष्य में जा सकते है इंसान |

धरती पर एक ऐसा द्वीप भी मौजूद है, जहां से आप  TIME TRAVEL यानी एक दिन आगे और एक दिन पीछे जा सकते हैं। इस द्वीप का नाम डायोमेड द्वीप समूह है, जो रूस और अमेरिका के बॉर्डर इलाके में मौजूद है। 

हम काफी बार सोचते हैं कि काश हमें भी भविष्य में जाने का मौका मिल पाता। Time Travelling हमेशा से ही वैज्ञानिकों के लिए रिसर्च का विषय बनी रही है। वह हमेशा ये साबित करने में जुटे रहते हैं की Time Travel कर पाना मुमकिन है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह बिल्कुल सच है। धरती पर एक ऐसा द्वीप मौजूद है, जहां से आप टाइम ट्रैवल यानी एक दिन आगे और एक दिन पीछे जा सकते हैं। उस द्वीप का नाम डायोमेड द्वीप समूह है, जो रूस और अमेरिका के बॉर्डर इलाके में मौजूद है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डायोमेड द्वीप समूह पर हम भविष्य और भूत दोनों में जा सकते है। रूस और अमेरिका के बॉर्डर इलाके में मौजूद इस द्वीप पर सर्दियों में बहुत ज्यादा बर्फबारी पड़ती है। आपको ये बता दें कि बेरिंग जलडमरूमध्य में द्वीपों के एक ग्रुप को Big Diomede कहा जाता है। ये द्वीप लिटिल डायोमेड अमेरिकी राज्य अलास्का Alaska का भाग है। ये दोनों ही द्वीप लगभग 2.5 मील से भी कम दूरी पर मौजूद हैं।

साइंस पेज गीकी ड्यूड की पोस्ट के अनुसार, डायोमेड द्वीप मात्र तीन मील दूर हैं, लेकिन बड़ा द्वीप अपने छोटे पड़ोसी द्वीप से लगभग एक दिन आगे है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह इंटरनेशनल डेट लाइन के दोनों ओर मौजूद हैं। इसी कारण से इन दोनों द्वीपों को  यस्टरडे आइलैंड और टुमॉरो आइलैंड नाम से भी जाना जाता हैं। बिग डायोमेड, लिटिल डायोमेड से करीब एक दिन आगे है लेकिन ये पूरी तरह से आगे नहीं है।

क्या आप इन द्वीपों पर ‘Time Travel’ कर सकते हैं?

इन दोनों द्वीपों के बीच यात्रा करना गैरकानूनी है, लेकिन सर्दियों के दिनों में जब तापमान बहुत नीचे गिर जाता है, दोनों द्वीपों के बीच बर्फ जम जाती है, गीकी ड्यूड ने कहा, ‘सर्दियों में इन दोनों द्वीपों के बीच बनने वाला बर्फ का ‘पुल’ ‘Time Travel’  को संभव बनाता है |

Spiritual News : दिल्ली का ऐसा गुरुद्वारा जहाँ सिख गुरु पानी से दूर भगाते थे रोग, आज वहां डॉक्टर देते है सस्ती सेवाएं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *