एक ही दिन पैदा हुआ ये पूरा खानदान, एक साथ मनाते है जन्मदिन, बिना किसी प्लानिंग के हुआ ऐसा अजूबा |

Hindi News : एक ही दिन पैदा हुआ ये पूरा खानदान, एक साथ मनाते है जन्मदिन, बिना किसी प्लानिंग के हुआ ऐसा अजूबा |

कहते हैं कि जन्म और मृत्यु इंसान के हाथ में नहीं होती, ये एक ऐसी चीज है जो भगवान के ही भरोसे है | किसे किस दिन पैदा होना है और कौन से दिन इस दुनिया को छोड के जाना है , इसकी प्लानिंग सिर्फ भगवान ही करते हैं| मौत का दिन हर किसी के लिए डरावना होता है, लेकिन जन्मदिन को इंसान सेलिब्रेट करता है| वो दिन, जब एक इंसान इस दुनिया में आता है, हर किसी के लिए बेहद स्पेशल होता है | लोग इस दिन अपने दोस्तो, रिश्तेदारों को बुलाते हैं, केक काटते हैं और पार्टी करते हैं | लेकिन ऑहियो में रहने वाला एक परिवार के लिए उनका बर्थडे चर्चा का विषय बन गया है |

जी हां, ऑहियो के रहने वाले Sierra Blair और उनके मंगेतर Josh Ervin का जन्मदिन एक ही डेट पर पड़ता है. ये कपल हर साल 18 अगस्त को अपना बर्थडे मनाता है| लेकिन अब ये दिन उनके लिए और भी खास हो गया है | दरअसल, इस कपल के जुड़वां बच्चे भी इसी दिन पैदा हो गए हैं | दोनों एक बेटे और एक बेटी के पेरेंट्स बन गए है | इन दोनों ने भी 18 अगस्त को ही इस दुनिया में कदम रखा था | जानकारी के अनुसार, इन ट्विन्स ने क्लीवलैंड के क्लिनिक हिलक्रेस्ट हॉस्पिटल में आधी रात को जन्म दिया| जहां जॉश इरविन का जन्म 12:35 पर हुआ, वहीं उसकी बहन अरिया लन्नेट्टे इरविन का जन्म 12:36 में हुआ |

31 साल के इरविन ने बताया कि इससे ज्यादा सुंदर और खूबसूरत जन्मदिन का गिफ्ट कुछ और हो ही नहीं सकता था| जन्म के बाद से उसने अपने बच्चों को हर दिन 30,000 से ज्यादा बार चूमा है| कपल की मुलाक़ात 2022 में हुई थी, इसके बाद उन्होंने प्यार का इजहार किया लेकिन उनकी मुलाकात काफी दिनों से नहीं हुई थी | इस बीच लड़की  प्रेग्नेंट हो गयी, उन दोनों ने यह नहीं सोचा था कि उनका जन्मदिन कुछ इस तरह से अस्पताल में बीतेगा, लेकिन ये उनके लिए सबसे यादगार बर्थडे बन गया |

क्लीवलैंड क्लिनिक हिलक्रेस्ट हॉस्पिटल ने इस घटना की पुष्टि की, अस्पताल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर पेरेंट्स के साथ बच्चों की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि कितना अजूबा है ये. मां, बाप भी एक ही दिन जन्मदिन मनाएंगे |

Om Jai Jagdish Hare : दुनियाँ में सबसे ज्यादा लोकप्रिय आरती ओम जय जगदीश हरे | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *