saanp ki mausi ki photo

Hindi News : Saanp Ki Mausi | जानिए कैसी होती है साँप की मौसी

Saanp Ki mausi: क्या आप जानते हैं सांप की मौसी किसे कहते हैं? दरअसल, यह एक छोटी-सी जीव होती है, जिसके पास पैर भी होते हैं, आइए जानते हैं सांप और इसमें क्या-क्या फर्क होता है |

Skink: बचपन में आपने पढ़ा-सुना होगा कि बिल्ली को शेर की मौसी कहा जाता है, हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक कारण तो नहीं है, बस पुराने जमाने से चली आ रही कुछ कहानियों के चलते ही ऐसा कहा जाता है, शेर की मौसी के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सांप की मौसी किसे कहा जाता है|

सांप की मौसी
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि बभनी को सांप की ‘मौसी’ कहा जाता है, हम यहां सांप केजैसी दिखने वाली एक जीव के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे अंग्रेजी में स्किंक (Skink) या सरीसृप (Reptile) कहा जाता है | इसे बभनी के नाम से भी जाना जाता है, जिस तरह बिल्ली को शेर की ‘मौसी’ कहने के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है, वैसे ही बभनी को सांप की ‘मौसी’ कहने के पीछे भी कोई वैज्ञानिक पहलु नहीं है, यह जीव छिपकली की तरह दिखती है,  इसके पास छोटे-छोटे पैर भी होते हैं, यह एक विशेषता है जो सांपों में नहीं पाई जाती है और इसलिए इसे सांपों की ‘मौसी’ कहा जाता है|

नहीं होती नुकसानदायक
इसकी चमड़ी सांपों की तुलना में चमकीली और मुलायम होती है, बभनी आमतौर पर मैदानों और घरों में आसानी से दिख जाती है, लेकिन इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता, इसमें जहरीलापन नहीं होता है और यह काफी शर्मीली होती है, इसलिए यह छिपकलियों की तुलना में छिपकर रहना पसंद करती है|

कहां पाई जाती है?
भारत में बभनियों की 62 प्रजातियां पाई जाती हैं, यह तथ्य जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Zoological Survey of India) द्वारा साझा कि गयी है, सन् 2020 में, ZSI के वैज्ञानिकों ने भारत में बभनियों की 62 प्रजातियों की पहचान की है, इनमें से 33 प्रजातियां, जो करीब 57 फीसदी हैं, केवल भारत में पाई जाती हैं |

देखिए ये है साँप की मौसी की फोटो : saanp ki mausi ki photo

बच्चों को जन्म देने के लिए नहीं होती नर की आवश्यकता
कनाडा की मैक्वायर विश्वविद्यालय में आयोजित एक अध्ययन में पाया गया है कि मादा बभनी अपने शरीर में नर के साथ प्रजनन के बाद स्पर्म को जमा कर लेती है, इस जमा हुए स्पर्म की सहायता से, वह एक साल या उससे भी अधिक समय तक बिना नर के मिले बच्चों को जन्म दे सकती है| यह अध्ययन जर्नल ऑफ हेरिडिटी (Journal of Heredity) में प्रकाशित हुआ था, डलहौजी विश्वविद्यालय के जीवविज्ञान विभाग की डॉ. जूलिया रीले ने बताया कि अगर कोई मादा बभनी अपने शरीर के बाहर प्रजनन करती है, तो उसका साथी उसे छोड़कर चला जा सकता है, इसलिए, मादा बभनी किसी अन्य नर के साथ संबंध नहीं बनाती है, इस कारण से, वह अपने शरीर में संग्रहीत स्पर्म की मदद से नर के बिना भी बच्चों को जन्म दे सकती है |

यह भी पढ़ें Hindi News : भारत की सबसे महंगी चाय, जानिए सिर्फ चांदनी रात को ही क्यों तोड़ी जाती है ?

Om Jai Jagdish Hare : दुनियाँ में सबसे ज्यादा लोकप्रिय आरती ओम जय जगदीश हरे |

News Temple : न्यूज़ की जानकारी का स्वर्ग। न्यूज़ टेम्पल पर आप नवीनतम खबरें, गहरा विचार और सोचने के लिए लायक लेख पढ़ सकते हैं। हमारा मिशन है निष्पक्ष रिपोर्टिंग और विभिन्न दृष्टिकोणों के माध्यम से दुनिया को बतलाना। हमारे साथ जुड़ें: News Temple और समाचारों की दुनिया में कदम रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *