हजारों चूहों का घर है करणी माता का मंदिर, चांदी के बर्तन में पीते है चूहे दूध |

Hindi News: हजारों चूहों का घर है करणी माता का मंदिर, चांदी के बर्तन में पीते है चूहे दूध |

राजस्थान में बीकानेर शहर से 30-35 किलोमीटर दूर है करणी माता का मंदिर। इस मंदिर को चूहे वाले मंदिर के नाम से भी लोग जानते हैं।  20वीं शताब्दी की शुरुआत में बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने इस मंदिर को बनवाने का काम शुरू किया था। मंदिर की पूरी संरचना संगमरमर से बनी है और इसकी वास्तुकला मुगल शैली से मिलती-जुलती है। मंदिर के अंदर गर्भगृह में करणी माता विराजमान हैं।

जूठा खाने से आजतक कोई नही पड़ा बीमार

चूहों का जूठा खाने की वजह से आज तक कोई भी बीमार नहीं हुआ? अशोक चारण कहते हैं, ‘चूहों के मामले में कहा जाता है कि इनके रहने से कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। खासकर प्लेग। प्लेग जैसी महामारी के चलते चूहों को कई देशों में मार दिया जाता है। यहां सरकार की तरफ से कई दफा इस प्रकार की जांच हो चुकी है। प्लेग के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।’

Hanuman Ji Ki Arti | हनुमान जी की आरती | संकटमोचन हनुमान जी की आरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *