Shri Bal Krishna Ki Keejen :Aarti | Hindi News| News Temple

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 कब है ?

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 की तारीख और मुहूर्त
इस साल कृष्ण जन्माष्टमी बुधवार, 6 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी।

अष्टमी तिथि शुरू: 06 सितंबर 2023 को 03:37 अपराह्न
अष्टमी तिथि समाप्त: 07 सितंबर 2023 को 04:14 अपराह्न

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस आरती का बहुत बड़ा ही महत्व है…

Shri Bal Krishna Ki Keejen :Aarti

आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै ॥

श्री यशोदा का परम दुलारा,
बाबा के अँखियन का तारा ।
गोपियन के प्राणन से प्यारा,
इन पर प्राण न्योछावर कीजै ॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

बलदाऊ के छोटे भैया,
कनुआ कहि कहि बोले मैया ।
परम मुदित मन लेत बलैया,
अपना सरबस इनको दीजै ॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

श्री राधावर कृष्ण कन्हैया,
ब्रज जन को नवनीत खवैया ।
देखत ही मन लेत चुरैया,
यह छवि नैनन में भरि लीजै ॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

तोतली बोलन मधुर सुहावै,
सखन संग खेलत सुख पावै ।
सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे,
अब इनको अपना करि लीजै ॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥

आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै ॥

यह भी पढ़ें Hindi News : भारत की सबसे महंगी चाय, जानिए सिर्फ चांदनी रात को ही क्यों तोड़ी जाती है ?

Om Jai Jagdish Hare : दुनियाँ में सबसे ज्यादा लोकप्रिय आरती ओम जय जगदीश हरे |

News Temple : न्यूज़ की जानकारी का स्वर्ग। न्यूज़ टेम्पल पर आप नवीनतम खबरें, गहरा विचार और सोचने के लिए लायक लेख पढ़ सकते हैं। हमारा मिशन है निष्पक्ष रिपोर्टिंग और विभिन्न दृष्टिकोणों के माध्यम से दुनिया को बतलाना। हमारे साथ जुड़ें: News Temple और समाचारों की दुनिया में कदम रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *