Why RakshaBandhan Celebrated | रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है |

Hindi News: Why RakshaBandhan Celebrated | रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है |

रक्षा बंधन, हर वर्ष आने वाली श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, यह एक प्रसिद्ध भारतीय त्योहार है जो भाई-बहन के प्यार और सम्मान का प्रतीक है। इस खास दिन, बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं। यह त्योहार प्रेम और सद्भावना की भावना को मजबूती से प्रकट करता है और भाई-बहन के बंधन को मजबूती से दर्शाता है।

रक्षा बंधन की शुरुआत कैसे हुई?

राखी के त्यौहार को लेकर प्रचलित पौराणिक कथा के अनुसार, माता लक्ष्मी जी ने राजा बलि के हाथों में रक्षासूत्र बांधा था और बदले में उनसे अपने पति भगवान विष्णु जी को मांगा था। कथा के अनुसार, प्रभु नारायण ने वामन का अवतार लेकर दानवराज बलि के पास पहुंचे और उनसे दान मांगा। राजा बलि ने भगवान विष्णु को तीन पग भूमि दान करने का वचन दिया था।

रक्षा बंधन पर किसकी पूजा की जाती है?

श्रावण मास की पूर्णिमा पर शिवजी की धूमधाम से पूजा की जाती है। सावन के आखिरी दिन पर शिवजी का अभिषेक करने की खास मान्‍यता होती है। 
रक्षा बंधन पर क्या करना चाहिए?
रक्षा बंधन बहन और भाई के सम्मान और प्यार का एक भारतीय उत्सव है। ‘रक्षा’ का अर्थ है सुरक्षा और ‘बंधन’ का अर्थ है बाँधना। भाई को राखी बांधने से पहले बहनों को इष्ट देवों को राखी अर्पित करनी चाहिए, उसके बाद एक पूजा की थाली लेनी चाहिए. पूजा की थाली में चंदन, रोली , राखी, घी का दीपक, अक्षत, फूल और मिठाई रखनी चाहिए | इस दिन बहन को अपने भाई की कलाई पर राखी बांधनी चाहिए और भाई को बहन को उपहार देने चाहिए | 
रक्षा बंधन का त्यौहार हमें क्या दर्शाता है?
रक्षाबंधन के नाम से लोकप्रिय यह त्यौहार भाइयों और बहनों के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाता है और हर साल त्यौहार मनाया जाता है, रक्षा बंधन का त्यौहार हिंदुत्व कैलेंडर के अनुसार श्रावण महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है |

Arti : Santoshi Mata Ki Arti | संतोषी माता की आरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *