भारत के चंद्रयान 3 की कामयाबी पर पाकिस्तानियों का अजीब रिएक्शन |

 Hindi News : भारत के चंद्रयान 3 की कामयाबी पर पाकिस्तानियों का अजीब रिएक्शन |

इंटरनेट और सोशल मीडिया के ज़माने में कोई भी चीज़ हमसे छूट नहीं सकती है, हम सिर्फ अपने देश और आसपास की चीज़ें ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों की भी खबर रखते है | चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद जहां पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल को देखती रह गई, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से भी अजीब सी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं |

पाकिस्तान के एक यूट्यूबर ने अपने चैनल Real entertainment tv पर पाकिस्तानी लोगों का मिशन मून पर उनका रिएक्शन पोस्ट किया, इस दिलचस्प वीडियो में वह लोगों से भारत की इस महान कामयाबी के बारे में पूछता हैं, तो एक शख्स जवाब देता है -‘इंडिया जहां पैसे लगाकर पहुंचा है, उस चांद पर ही हम रह रहे हैं क्योंकि न चाँद पर बिजली-पानी है और न ही पाकिस्तान में है |

 

 

इसके अलावा भी एक वीडियो प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी लोगों ने मिशन मून को लेकर भारत की तारीफ की है |

 

Hindi News: चांद पर कदम रखने वाले इस शख्स की दिलचस्प प्रेम कहानी, 93 साल की उम्र में की शादी |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *