उम्रकैद काट रहे कैदी के प्यार में पागल हुई महिला, अब रचाएगी शादी !

Hindi News : उम्रकैद काट रहे कैदी के प्यार में पागल हुई महिला, अब रचाएगी शादी !

Bridget-Tommy Walden Love story: यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसको एक कैदी से प्यार हो गया है और अब वह उससे शादी करने जा रही है | इस महिला का नाम ब्रिजेट वॉल है, ब्रिजेट की कहानी दिल छू लेने वाली है, जानिए कैसे ब्रिजेट ने अपने प्यार को पाने के लिए घरवालों, दोस्तों और आस-पास के लोगों की बातों को दरकिनार किया | ब्रिजेट जिससे प्यार करती हैं, उसका नाम Tommy Walden है, ब्रिजेट जानती थीं कि टॉमी हमेशा जेल में ही रहेगा, इसके बावजूद उसने उससे सगाई की और अब जल्दी उसके साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं |

ब्रिजेट वॉल बताती हैं कि 16 साल की उम्र में ही उसकी अरेन्ज मैरिज हो गयी थी | उसका पति उसके साथ अच्छे से बर्ताव नहीं करता था, इसलिए वो शादी ज्यादा दिनों तक नही चल सकी| ऐसा होने से ब्रिजेट बहुत दुखी थी, फिर काफी साल बाद, उसकी लाइफ में टॉमी वाल्डेन आया और फिर सबकुछ बदल गया |

ब्रिजेट ये बताती हैं कि वह जब वह पहली बार टॉमी से मिलीं तो वह जेल में था, वह बहुत नर्वस थीं, क्योंकि इससे पहले वह कभी भी जेल में  किसी से मिलने नहीं गई थीं | उसके हाथ-पैर कांप रहे थे, लेकिन जब टॉमी मिलने आया तो सब नॉर्मल हो गया, उसने उसे गले लगाकर प्यार किया | ब्रिजेट को एक महीने में 3 बार जेल में टॉमी वाल्डेन से मिलने की इजाजत मिली थी |

ब्रिजेट के घरवाले, रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोग इस रिश्ते से बहुत नाखुश थे, इसलिए ब्रिजेट को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा| लोगों ने ब्रिजेट को टॉमी में तमाम कमियां गिनाई, उन्होंने ब्रिजेट से कहा कि वह एक कैदी है, और हमेशा जेल में ही रहेगा|

ब्रिजेट ने अपने प्यार को पाने के लिए लोगों की जरा सी भी नहीं सुनी और ‘लव डॉन्ट जज’ कहते हुए उन्होंने लोगों का मुंह बंद कर दिया, ब्रिजेट ने टॉमी वाल्डेन से सगाई कर ली है और अब कुछ दिनों में वह शादी के बंधन में बंध जायेंगे |

Hindi News : सिर्फ रक्षाबंधन पर मिलते हैं भगवान विष्णु के दर्शन, अद्भुत है ये अलौकिक मंदिर |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *