गोबर और मिट्टी से बना दिया फ्रिज, कीमत मात्र 1500 रुपए, जानिए कैसे करता है काम |

 Hindi News : गोबर और मिट्टी से बना दिया फ्रिज, कीमत मात्र 1500 रुपए, जानिए कैसे करता है काम |

इस तकनीकी युग में हमारे उपयोग में आने वाली हर वस्तु इलेक्ट्रॉनिक होती जा रही है, लेकिन आज भी मिट्टी, पत्थर, लकड़ी के सामानों का उपयोग खत्म नहीं हुआ है, अंतर्राष्ट्रीय उन्नत कृषि कौशल विकास संस्थान की ईकाई सनराइजर्स जैविक खेती कर उनसे शुद्ध ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स को बनाती हैं |

गाय के गोबर से यह संस्था घरेलू उपयोग में आने वाली अनेक वस्तुएं बनाती है, अब इस संस्था ने गाय के गोबर और मिट्टी से एक छोटा फ्रिज तैयार किया है, जो दिखने में बिल्कुल फ्रिज की तरह है |गाय के गोबर और मिट्टी से बना यह फ्रिज बिल्कुल इलेक्ट्रॉनिक मिनी फ्रिज की तरह काम भी करता है, यह पूरी तरह गोबर और मिट्टी से बने होने के कारण सामान्य रूप से ठंडा रहता है |इस फ्रिज के अंदर दो खन बने होते हैं, जिसमें सामान को आसानी से रखा जा सकता है, ऑर्गेनिक तरीके से बने इस फ्रिज की कीमत  1500 रुपए है |

सनराइजर्स एग्रीलेंड डेवलपमेंट एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड गाय के गोबर से कई सारे प्रोडक्ट्स बनाती है, इनमे गमले, बर्तन, घरेलू साज-सज्जा के सामान आदि हैं, जिनकी बाजार में बहुत डिमांड रहती है |

Arti : Shri Shani Dev Ki Arti | श्री शनिदेव की आरती |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *