दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत इतनी हैरान रह जाओगे आप |

Hindi News : दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत इतनी हैरान रह जाओगे आप |

जब कभी कोई इंसान कार खरीदने जाता है तो वो काफी बातों का ध्यान रखता है, सबसे पहले तो एक आम आदमी कार खरीदने से पहले माइलेज के बारे में जानता  है |अगर कोई कार कम ईंधन में ज्यादा दूर तक चले तो वो लोगों को यूँ ही पसंद आ जाती है, इसके बाद सेफ्टी से लेकर और भी तमाम चीजों की तरफ एक आम आदमी देखता हैं |

टाटा ने नैनो कार के जरिये खूब नाम कमाया था, इसे दुनिया की सबसे सस्ती कार बताकर टाटा ने लॉन्च किया था | एक लाख रुपए में एक आम आदमी भी अपने कार के सपने को पूरा कर पाया था| लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे सस्ती नही बल्कि दुनिया की सबसे महंगी कार के बारे में बताने जा रहे हैं | जी हां, हम बात कर रहे हैं Rolls Royce द्वारा लॉन्च किये गए नए प्रॉजेक्ट The La Rose Noire की|

ये Rolls Royce कंपनी द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे महंगी कार है| इसे एक हाई पेइंग क्लाइंट के लिए Rolls Royce ने बनाया है | कंपनी के अनुसार, इस कार को बनाने में तक़रीबन पांच साल का समय लगा है | इसे एक महिला के लिए कंपनी ने डिजायन किया है और उसके अप्रूवल के बाद पांच साल की अवधी में इसे बनाकर तैयार किया है |

इस कार की कीमत तक़रीबन 32 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 2 अरब 47 करोड़ रूपये बताई जा रही है | जी हां अपने सही सुना, ये अब तक की बनाई गई सबसे महंगी कार है, इस कार से पहले भी महंगी कार का रिकॉर्ड Rolls Royce के नाम पर ही था, ये कंपनी अपने क्लाइंट के रुतबे के अनुसार कार को डिजाइन करती है |

 

Arti : Shiv Ji Ki Arti | शिव जी की आरती | Om Jai Shiv Omkara Arti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *