Hindi News : भगवान का ऐसा मंदिर जहा महिलाएं दर्शन करने से हो जाती है विधवा |

Hindi News : भगवान का ऐसा मंदिर जहा महिलाएं दर्शन करने से हो जाती है विधवा |

महाभारत का युद्ध हो या फिर भगवान श्री कृष्ण के अर्जुन को दिए गए गीत का ज्ञान,  कुरुक्षेत्र की भूमि का अपना ही धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है | इस पावन भूमि पर काफी धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिनसे श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है | यही पर एक ऐसा भी मंदिर है, जिसे महिलाओं के लिए श्रापित माना जाता है, यहाँ की ऐसी मान्यता है कि यहां दर्शन करने से महिलाएं विधवा हो जाती हैं |

यह मंदिर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से 20 किमी दूर पिहोवा में मौजूद है, यहां सरस्वती तीर्थ पर भगवान शंकर के पुत्र कार्तिकेय का मंदिर हैं| इस मंदिर के गर्भ गृह में भगवान कार्तिकेय की पिंडी रखी है, मान्यता है कि महिलाओं को इस पिंडी के दर्शन नहीं करने चाहिए, यदि महिलाएं इस मंदिर के दर्शन कर लेती हैं तो वो सात जन्मों तक विधवा ही रहती है, इस मान्यता का जिक्र करते हुए मंदिर के बाहर एक बोर्ड भी लगाया हुआ है |

कार्तिकेय महाराज यहां पिंडी के रूप में विराजित हैं, उनकी पिंडी पर सरसों का तेल चढ़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, मान्यता है कि कार्तिकेय ने मां पार्वती से क्रोधित होकर अपने अपने शरीर का मांस और खून अग्नि को समर्पित कर दिया था| भगवान शिव ने उन्हें पिहोवा तीर्थ पर जाने के लिए कहा था, यह भी मान्यता है कि कार्तिकेय महाराज के गर्म शरीर को शीतलता देने के लिए ऋषि-मुनियों ने उनपे सरसों का तेल चढ़ाया था | शीतल होने पर कार्तिकेय पिहोवा तीर्थ पर ही पिंडी के रूप में विराजित हो गए थे |

Hindi Stories : ऑटो चालक दे रहा है 12th की परीक्षा, अपने बच्चों को भी बना रहा है शिक्षित, प्रेरणादायक है यह कहानी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *