अयोध्या के इस मंदिर में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब, सावन के आखिरी सोमवार पर जलाभिषेक कर रहे भक्त |

Hindi News : अयोध्या के इस मंदिर में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब, सावन के आखिरी सोमवार पर जलाभिषेक कर रहे भक्त |

आज सावन के महीने का आखिरी सोमवार है और भगवान राम के शहर अयोध्या में सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु संकुचित तरीके से भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं | भगवान राम के शहर में आज सावन के आखिरी सोमवार के दिन शिव के जयकारों से सराबोर है |  छोटी-छोटी टुकड़ियों में शिव के भक्त भगवान सरयू का जल लिए खड़े नजर आ रहे हैं |

भगवान राम की नगरी में सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर आस्था का जन सैलाब उमड रहा है, आसपास के जिलों के अलावा बड़ी संख्या में राम भक्त रामनगरी मे भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं | अयोध्या के शिवालयों में दर्शन पूजन का समय सुबह 4:00AM से  चल रहा है |

श्रद्धालु सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर भगवान राम की नगरी पहुंचे हैं | भक्त  सरयू स्नान कर दर्शन पूजन कर रहे हैं,  इस बार दुर्लभ संयोग सावन के महीने में मिला है, आसपास के जिलों के अलावा भारी संख्या में भक्त रामनगरी में भगवान शिव की आराधना करने पहुंचे हैं |

Educational News : List Of Industrial Cities In India | भारत में कितने व्यवसायिक शहर हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *